फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inspection of New Dadri New Shri Madhopur Section Emphasis on Enhancing Operational Efficiency

Rewari News: न्यू दादरी–न्यू श्री माधोपुर खंड का निरीक्षण, संचालन दक्षता बढ़ाने पर जोर

Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Inspection of New Dadri New Shri Madhopur Section Emphasis on Enhancing Operational Efficiency
निरीक्षण करते रेलवे की टीम। स्रोत : रेलवे
रेवाड़ी। रेलवे के लिए काम करने वाली डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) के अधिकारियों ने शनिवार को वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डब्ल्यूडीएफसी) के न्यू दादरी-न्यू श्री माधोपुर खंड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विशेष रेलयान न्यू दादरी से रवाना होकर मार्ग में आने वाले प्रमुख स्टेशनों और टर्मिनलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए न्यू श्री माधोपुर तक पहुंचा। इस दौरान न्यू दादरी स्टेशन, न्यू पृथला टर्मिनल, खातुवास स्थित कंटेनर कॉर्पोरेशन साइडिंग और न्यू श्री माधोपुर स्टेशन सहित प्रदर्शन यार्ड का गहन निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने टर्मिनलों की तैयारियों, अवसंरचना के प्रदर्शन, माल वहन क्षमता और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। न्यू श्री माधोपुर में उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर के अधिकारियों के साथ समन्वय और संचालन एकीकरण को लेकर चर्चा की। इसमें मालगाड़ियों के निर्बाध संचालन, समयबद्धता और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर फोकस किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह दौरा उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय जयपुर में औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। निरीक्षण का नेतृत्व रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर गुप्ता ने किया। उनके साथ डीएफसीसीआईएल के निदेशक शोभित भटनागर और निदेशक अनुराग शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण करते रेलवे की टीम। स्रोत : रेलवे

निरीक्षण करते रेलवे की टीम। स्रोत : रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed