फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   INLD to celebrate Abhay Chautala's birthday on February 14 in Rohtak

Rewari News: इनेलो 14 फरवरी को रोहतक में मनाएगी अभय चौटाला का जन्मदिन

Fri, 02 Jan 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
INLD to celebrate Abhay Chautala's birthday on February 14 in Rohtak
रोहतक। इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से 14 फरवरी को रोहतक में अभय चौटाला का जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके लिए कन्हेली में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें 1100 युवा रक्तदान करेंगे।
विज्ञापन

इनेलो के प्रदेश सचिव मनजीत पहलवान कन्हेली ने वीरवार को मैना होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे पहले 11 जनवरी को लाढौत में अभय चौटाला आएंगे। हर माह उनके रोहतक में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस और भाजपा से प्रदेश की जनता का मन भर चुका है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नफे सिंह लाहली ने कहा कि पार्टी की ओर से जिला व हलका स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब बूथ स्तर तक भी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे जाएंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed