फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Injured woman dies after bike loses balance and falls due to a pothole on the highway.

Rewari News: हाईवे पर गड्ढे के चलते असंतुलित बाइक गिरी, घायल महिला की मौत

Sun, 26 Jul 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Injured woman dies after bike loses balance and falls due to a pothole on the highway.
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-48) पर सेक्टर-6 के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस घटना में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए रेवाड़ी ले जाते समय रास्ते में राजपुरा इस्तमुरार निवासी घायल महिला पवित्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

रामकिशन अपनी पत्नी पवित्रा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रेवाड़ी से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे। जब वे सेक्टर-6 के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहुंचें तो अचानक बाइक का पहिया सड़क पर बने गहरे गड्ढे में चला गया। गड्ढे के जोरदार झटके से पवित्रा बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके से गुजर रही यातायात पुलिस की पीसीआर टीम ने तुरंत महिला को संभाला और धारूहेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सेक्टर-6 के पास बने इस गड्ढे के कारण पिछले एक माह में चार बड़े हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया, लेकिन गड्ढे की मरम्मत नहीं की गई।

हादसे के बाद मृतका के परिजनों ने हाईवे प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पति रामकिशन ने आरोप लगाया कि एनएचएआई की लापरवाही के कारण उनकी पत्नी की जान गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed