{"_id":"674ffd3d7766d9638a02f55e","slug":"informed-students-about-the-importance-of-agriculture-and-its-various-aspects-rewari-news-c-198-1-rew1001-212323-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को कृषि के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं से कराया अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को कृषि के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं से कराया अवगत
विज्ञापन
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय बावल ने भारत के प्रथम राष्ट्रपति व केंद्रीय कृषि मंत्री भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में कृषि शिक्षा दिवस मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि महाविद्यालय बावल के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कृषि शिक्षा दिवस के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कृषि के महत्व और इसके विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने में इसकी भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम को दो खंडों में विभाजित किया गया था। पहले खंड में जिला के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित की गई। खंड कृषि अधिकारी मनोज और योगेश ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों और लाभों पर जोर देते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों को व्याख्यान दिए। क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बावल के सहायक वैज्ञानिक डॉ. रामेश्वर ने भी प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाने के महत्व पर बात की।
दूसरे खंड में कॉलेज की प्रयोगशालाओं और सुविधाओं के निर्देशित दौरे के माध्यम से स्कूली छात्रों को कृषि शिक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। पीएमश्री स्कूल बावल और वृन्दावन इंटरनेशनल स्कूल, निमराना के 50 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों सुशीला यादव, कमलेश और नेहा सैनी के साथ इस दौरे में भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें डॉ. प्रशांत, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अभिषेक, डॉ. राकेश श्योराण, डॉ. रूमी रावल, डॉ. पूजा और डॉ. चरण सिंह शामिल थे।