{"_id":"695024c328b40ce67c0391f5","slug":"information-on-prevention-of-diseases-caused-by-pollution-rewari-news-c-198-1-rew1001-231128-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रदूषण से होने वाली बीमारियों से बचाव की दी जानकारी
Sat, 27 Dec 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को प्रदूषण से होने वाले नुकसान और धूल व धुएं से होने वाली सांस संबंधी बीमारियों से बचाव के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण, धूम्रपान और धूल-धुएं के कारण सांस संबंधी रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और समय रहते जांच कराने की आवश्यकता है। डॉक्टरों ने लोगों को मास्क का उपयोग करने, खुले में व्यायाम करने, धूम्रपान से दूर रहने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की सलाह दी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि सांस अभियान के तहत आमजन को अस्थमा, सीओपीडी, टीबी जैसी बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को यह भी समझाया गया कि सांस की समस्या होने पर लापरवाही न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।