फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Information on preparing compost from organic waste

Rewari News: जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने की दी जानकारी

Tue, 20 Jan 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 20 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Information on preparing compost from organic waste
वृद्ध आश्रम में किचन गार्डन तैयार करते विवि। स्रोत :
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग की टीम के सहयोग से बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की तरफ से संचालित वृद्ध आश्रम में टेरेस किचन गार्डन लगाया गया। मंगलवार को रसोई घर से निकलने वाले जैविक कचरे से कम्पोस्ट तैयार करने की विधि बताई गई।
विज्ञापन

पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन नागपाल ने किचन गार्डनिंग, जैविक खाद निर्माण तथा सतत विकास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल वृद्धजनों को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपने घरों में किचन गार्डन अपनाने एवं जैविक कचरे से खाद बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर इंजीनियर सोनिया नाहर, शोधार्थी देवानंद एवं राहुल, जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार तथा पर्यावरण संरक्षण गतिविधि से एकता कौशिक की विशेष उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed