{"_id":"68ebf3d0e3caee884201e3a2","slug":"information-given-about-the-strength-of-the-air-force-rewari-news-c-198-1-rew1001-227397-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: वायुसेना की ताकत के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: वायुसेना की ताकत के बारे में दी जानकारी
Mon, 13 Oct 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 24कार्यक्रम में परिवार के साथ भाग लेते वायु सैनिक। संवाद
रेवाड़ी। वायुसेना दिवस समारोह का आयोजन एक गार्डन में हवन के साथ किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों ने लोगों को वायु सेना की ताकत के बारे में जानकारी दी।
,समारोह में कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के लिए तंबोला, जलेबी गेम, लेमन रेस, म्यूजिकल चेयर, रस्सा खेंच और लेडीज सुई धागा जैसे खेलों का आयोजन किया गया। वहीं, बच्चों ने संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वायुसैनिकों ने उपस्थित लोगों को वायुसेना की ताकत और उसके संचालन के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी ने अपने अनुभव साझा किए और सफल भविष्य के लिए वायुसेना का धन्यवाद किया।
कार्यक्रम में सभी ने परिवार सहित अपनी खुशी व्यक्त की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करने की मांग की, ताकि जीवन की यादें ताज़ा होती रहें। इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जीते हुए बच्चों और महिलाओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। अंत में राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
आयोजन के संयोजक एडवोकेट अशोक यादव ने अपनी पूरी टीम की ओर से सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ईश्वर सिंह, सूबे सिंह, अजीत कुमार, करण सिंह, हंसराज, आरपी सिंह कोच, महेश, विजय, जीत सिंह सहित अन्य वायु सैनिकों का योगदान रहा।