{"_id":"689b8979cee2844ee503e267","slug":"information-about-financial-schemes-given-in-rbis-jan-suraksha-camp-rewari-news-c-198-1-rew1001-224034-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आरबीआई के जन सुरक्षा कैंप में दी गई वित्तीय योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आरबीआई के जन सुरक्षा कैंप में दी गई वित्तीय योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
डहीना। भारतीय रिजर्व बैंक, वित्तीय समावेशन एवं विकास विभाग की ओर से जाटूसाना खंड के रसूली गांव और डहीना खंड के सीहा गांव में जन सुरक्षा कैंप का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कैंप में आमजन को विभिन्न वित्तीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
दोनों गांवों में आयोजित कैंप में 160 ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें वरिष्ठ नागरिक, स्वयं सहायता समूह एवं संयुक्त देयता समूह की महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया।
विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सुकन्या समृद्धि योजना, साइबर फ्रॉड से सुरक्षा तथा अन्य बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
डहीना स्थित वित्तीय साक्षरता केंद्र की सेंटर मैनेजर ममता देवी ने अतिथियों का आभार जताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। कैंप में आरबीआई के सहायक महाप्रबंधक गुरिंदर सिंह, नाबार्ड से एजीएम विनय त्रिपाठी, अग्रणी जिला प्रबंधक राजीव रंजन कुमार, पीएनबी बोडिया कमालपुर शाखा प्रबंधक संजय कुमार, एफएलसी प्रतिनिधि राजेश कुमार, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक सीहा के शाखा प्रबंधक कृष्ण दीपक और द लार्ड कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन के एरिया मैनेजर राहुल कुमार एवं अजय कुमार उपस्थित रहे।