फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Infectious people will get free food from service kitchen

सेवा रसोई से कोरोना संक्रमित को मिलेगा निशुल्क भोजन

Sun, 16 May 2021 10:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Infectious people will get free food from service kitchen
रेवाड़ी। कोसली स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मियों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। विधायक लक्ष्मण सिंह ने रविवार को कैंप कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद और अनाज मंडी व्यापार मंडल प्रधान दिनेश गोयल की उपस्थिति में सेवा रसोई का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि कोरोना संकट के समय हर जरूरतमंद की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि कोरोना से रोकथाम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सरकारें हर संभव कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की गांव में दस्तक हम सभी के चिंता का विषय है। लिहाजा उपमंडल के 11 गांव हॉट स्पॉट की श्रेणी में हैं। लेकिन, कोरोना को सभी के सहयोग से मिलकर हराएंगे। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि कोसली क्षेत्र जल्द ही कोरोना मुक्त हो। विधायक ने कहा कि सेवा रसोई में संगठन के कार्यकर्ता कोसली अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों तक प्रतिदिन भोजन पहुंचाएंगे। जिसकी रविवार को कोसली में शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि संकट के समय मदद करना ही मानवता की सच्ची सेवा है। कैंप कार्यालय से प्रतिदिन कोसली अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए दो वक्त के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। संगठन के कार्यकर्ता प्रतिदिन जरूरत अनुसार अस्पताल में एक व्यवस्था बनाकर भोजन वितरण करेंगे। मरीजों के लिए चाय-पानी की जरूरत हुई तो व्यवस्था की जाएगी। भाजपा नाहड मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला और बेरली मंडल अध्यक्ष दयानंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीमें प्रतिदिन भोजन की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाएंगी। इनके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत यादव, प्रीतम सिंह चौहान, सहसंयोजक रामपाल यादव व अनाज मंडी प्रधान दिनेश गोयल समेत अन्य व्यापारियों का सेवा रसोई कार्यक्रम में सहयोग लिया जाएगा। विधायक ने बताया कि अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के अटेंडेट को भोजन के लिए 8107040000 व 9896276150 खाने की सूचना देनी होगी। कोसली अस्पताल के अलावा कोसली राजकीय कॉलेज में स्थापित आइसोलेशन सेंटर में भोजन की मांग होगी तो वहां भी व्यवस्था की जाएगी। सेवा रसोई जितने भी दिन चलेगी, इसे चलाया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव ने कहा कि वर्तमान समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि मानव जीवन को बचाने का है। हमें स्वयंसेवी संस्थाओं को साथ लेकर जनसेवक की भूमिका में काम करना है। सेवा रसोई के जरिये मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था करना हम सबका फर्ज बनता है। चूंकि ऐसे समय में भोजन की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती, लिहाजा रसोई के माध्यम से मरीजों तक भोजन पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर दिनेश गोयल, अशोक, कपिल यादव, बिजेंद्र यादव, प्रीतम सिंह चौहान, बलजीत यादव, सोनू व रामअवतार समेत भाजपा कार्यकर्ता और अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सेवा रसोई शुरू
जिला अध्यक्ष ने बताया कि रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभाओं में सेवा रसोई के का कार्य चलाया जाएगा। दो विस क्षेत्र में यह सेवा शुरू हो गई है। कोरोना होने पर जिस भी घर में खाने की समस्या होती है, रसोई के लोग उन तक मुफ्त खाना पहुंचाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी बिजेंद्र यादव के मोबाइल 8107040000 पर संक्रमित के परिजन फोन कर भोजन मंगा सकते हैं। कोसली में सेवा रसोई के तहत प्रतिदिन 150 लोगों को भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed