फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Indoor gyms will be opened in seven villages with Rs 94 lakh

Rewari News: सात गांवों में 94 लाख से खुलेंगे इंडोर जिम

Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Indoor gyms will be opened in seven villages with Rs 94 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पंचायत राज विभाग की ओर से जिले के 7 गांवों में इंडोर जिम खोले जाएंगे। इसपर 94 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जिम गांवों में पंचायत राज विभाग के भवन में खोले जाएंगे।
राज्य सरकार की ओर से गांवों में इंडोर जिम के लिए जिला परिषद से गांवों के नाम मांगे थे। जिला परिषद प्रशासन ने जिले के 7 गांवों के नाम सरकार को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इंडोर जिम बनाने का काम शुरू किया जाएगा। पंचायत राज विभाग की ओर से जिम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

गांवों में पंचायत राज विभाग के भवनों के अंदर जिम खोले जाएंगे। इसके लिए भवनों को चिह्नित किया जा चुका है। शुरुआती निर्माण कार्य के लिए प्रत्येक गांव में 2.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डहीना खंड के औलांत व मंदौला, बावल खंड के आसलवास, नैहचाना व गुर्जर माजरी, धारूहेड़ा खंड के महेश्वरी और जाटूसाना खंड के जाटूसाना गांव में इंडोर जिम खोलने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।
इससे पहले विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से जिले के 8 गांवों मालपुरा, भांडोर, चितांडुगरा, गोलयाकी, खोल, मनेठी, पुंसिका व नया गांव में इंडोर जिम खोले जा चुके हैंं।
सरकार प्रत्येक इंडोर जिम में उपकरणों के लिए 10.87 लाख रुपये की राशि जारी करेगी। गांवों में इंडोर जिम खुलने से गांव के युवाओं को विशेष फायदा होगा। गांव के युवा अपने गांव में ही अभ्यास कर सकेंगे। इन इंडोर जिम में आधुनिक मशीन लगाई जाएगी।


वर्जन
गांवों के युवा अपनी सेहत ठीक रख सकें, इसके लिए राज्य सरकार गांवों में इंडोर जिम खुलवा रही है। जिले के 7 गांवों में जिम खोलने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस पर 94 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही इनके निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अंकित चौहान, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed