फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Increase in delivery service after appointment of gynecologist

Rewari News: स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के बाद प्रसव सेवा में वृद्धि

Thu, 12 Feb 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Increase in delivery service after appointment of gynecologist
नागरिक अस्पताल में भर्ती महिलाएं। संवाद
कोसली। नागरिक अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति यादव की नियुक्ति के बाद निरंतर प्रसव सेवा में वृद्धि हो रही है। जहां पहले इस अस्पताल में औसतन हर महीने केवल तीन प्रसव होते थे, अब प्रतिदिन तीन प्रसव होना एक बड़ा बदलाव है।
विज्ञापन

दरअसल, ग्रामीण क्षेत्रों में यह देखने को मिलता है कि प्रसव जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सेवाओं के लिए महिलाओं को शहर या निजी अस्पतालों की ओर रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि इस बदलाव के पीछे अस्पताल प्रबंधन की सक्रियता, स्टाफ की उपलब्धता, स्वच्छता, आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था और सबसे बढ़कर मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार महत्वपूर्ण कारक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब किसी सरकारी अस्पताल में भरोसे का माहौल बनता है तो लोग स्वाभाविक रूप से निजी संस्थानों की बजाय सरकारी सेवाओं को प्राथमिकता देने लगते हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलती है।

--------
उपलब्धि के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी
डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि इस उपलब्धि के साथ कुछ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं। प्रसव की संख्या बढ़ने का अर्थ है कि अस्पताल पर कार्यभार भी बढ़ेगा। ऐसे में यह आवश्यक है कि पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, आपातकालीन सुविधाएं और नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। केवल संख्या बढ़ना ही सफलता का पैमाना नहीं होना चाहिए, बल्कि मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी तथा सुरक्षित प्रसव की गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed