फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Inauguration ceremony of two-day science exhibition organized

Rewari News: दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह आयोजित

Fri, 09 Feb 2024 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 09 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Inauguration ceremony of two-day science exhibition organized
रेवाड़ी। आईजीयू में विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि व अन्य। स्त्रोत :
रेवा़ड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग और हरियाणा राज्य विज्ञान नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद (एचएससीएसआईटी) के संयुक्त प्रायोजन की ओर से दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस फॉर इक्विटी, एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट 2024) का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी यादव ने की। उद्घाटन समारोह में ममता यादव, सदस्य-हरियाणा लोक सेवा आयोग मुख्य अतिथि रहीं। वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर राजेंद्र सिंह सांगवान, एसीएसआईआर, भारत एवं डॉ. धर्मबीर यादव, निदेशक, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, बावल विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम अध्यक्ष कुलपति प्रो. जयप्रकाश यादव ने विज्ञान के संबंध में जानकारी दी और इसकी विभिन्न शाखाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों को वैज्ञानिक सोच एवं आंतरिक दृष्टिकोण का विकास करने में सहायक होती हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

विभिन्न प्रकार के विषयों (स्वास्थ्य ही धन है, लैब टू मार्केट, डिजिटल क्रांति, पर्यावरण संरक्षण) वाले मॉडल प्रदर्शित किए गए एवं विभिन्न गतिविधियां और गणित मैजिक शो, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता स्कूल (9वीं से 12वीं कक्षा) के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान (डिजिटल सशक्तिकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका) से जुड़े विषयों पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। 12 विद्यालयों के 63 विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एवं विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता में 11 महाविद्यालयों के 77 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं पर 12 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 62 छात्र-छात्राओं ने 33 विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन बड़े ही उत्साह एवं जोश के साथ किया। डॉ. करण सिंह ने सभी का अंत में धन्यवाद किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारियों सहित सभी विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed