फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   In case of blackout, stay indoors, stay away from windows: DC

ब्लैकआउट की स्थिति में घरों में रहें, खिड़कियों से दूर रहें : डीसी

Sat, 10 May 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 10 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
In case of blackout, stay indoors, stay away from windows: DC
फोटो : 32जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा ने राष्ट्रीय सुरक्षा क - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन व डीसी अभिषेक मीणा ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही जनपदवासियों को ब्लैक आउट की स्थिति में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
डीसी ने आमजन से जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर चलने वाली असत्यापित सूचनाओं पर विश्वास न करें। सिर्फ प्रशासनिक अधिकृत जानकारी पर ही विश्वास करें। ब्लैकआउट जैसी स्थिति आने पर घबराएं नहीं बल्कि जागरूक नागरिक होने का परिचय दें और प्रशासन का सहयोग करें। डीसी ने कहा कि अगर ब्लैकआउट होता है तो कुछ सावधानियां हमें बरतनी हैं। ब्लैकआउट के दौरान लोग घर के अंदर रहें और खिड़कियों से दूर रहें। अगर गाड़ी चला रहे हैं तो गाड़ी सड़क के किनारे पार्क कर लाइट बंद कर दें। इधर-उधर बाहरी क्षेत्र में न घूमें।
विज्ञापन

अलर्ट के दौरान सभी इनडोर और आउटडोर लाइट बंद कर दें,। ब्लैकआउट की घोषणा होने व सायरन चालू होने पर गैस व इलेक्ट्रिक उपकरण बंद कर दें। बच्चों, बुजुर्गों और पालतू जानवरों की निगरानी भी रखें। ब्लैकआउट के दौरान खिड़कियों के पास फोन या एलईडी डिवाइस का इस्तेमाल करने से बचें। मोटे पर्दे का इस्तेमाल करें या खिड़कियों को कार्डबोर्ड व पैनल से ढकें। उन्होंने लिफ्ट का उपयोग करने से बचने की सलाह भी दी क्योंकि ब्लैकआउट होने की स्थिति में लिफ्ट के निष्क्रिय होने की अधिक संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीसी ने राज्य सरकार की ओर से बोर्ड, निगम विश्वविद्यालय आदि के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने मुख्यालय व स्टेशन को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed