फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Illegal construction, encroachment will not be tolerated: Ashok Kumar

जिला में अवैध निर्माण, कब्जा और अतिक्रमण किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त : अशोक कुमार

Tue, 21 Feb 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction, encroachment will not be tolerated: Ashok Kumar
रेविड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि रेवाड़ी जिला में प्रशासन अवैध निर्माण, अवैध कब्जा और अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटेगा। जिला में अवैध निर्माण, अवैध कब्जा और अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जो भी इस प्रकार के कार्यों को अंजाम देंगे या इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाएंगे उनके खिलाफ प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।डीसी अशोक कुमार गर्ग सोमवार को नगर परिषद द्वारा पूर्व में डंपिंग स्टेशन के रूप में प्रयोग किए जाने वाली जगह पर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को रुकवाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जमीन पर अवैध निर्माण पूरी तरह से रूकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जमीन की मलकियत की फाइल को अच्छी तरह से पढक़र जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जिला में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण, अवैध कब्जा व अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed