फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Illegal construction developed on three acres demolished

Rewari News: तीन एकड़ में विकसित अवैध निर्माण तोड़ा

Wed, 24 Apr 2024 04:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction developed on three acres demolished
बावल रोड पर चांदपुर की ढ़ाणी में अवैध निर्माण को तोड़ता बुलडोजर।
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम की ओर से मंगलवार को शहरी/नियंत्रित क्षेत्र रेवाड़ी में बने अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की गई। इस दौरान राजस्व संपदा चांदपुर की ढाणी व रेवाड़ी से बावल रोड पर लगभग तीन एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में 18 डीपीसी, 05 आरसीसी की चारदीवारी व कच्चा रोड नेटवर्क पर जेसीबी से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कॉलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति की ओर से वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें, ताकि आम जन की गाढ़ी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed