{"_id":"5f1f10968ebc3e63c161ef0b","slug":"illegal-constraction-dropped-in-dharuhera-rewari-news-rtk5660420108","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजनाकार टीम ने धारुहेड़ा में गिराए निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजनाकार टीम ने धारुहेड़ा में गिराए निर्माण
विज्ञापन
जिले नगर योजनाकार टीम द्वारा सोमवार को धारुहेड़ा स्थित गांव आकेड़ा में लगभग 5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों में तोड़फोड़ कर निर्माणों को गिराया गया। वहीं दूसरी ओर लोगों का कहना है कि शहर में चारों तरफ हो रहे अवैध निर्माण पर विभाग की आंखें बंद क्यों हैं वहां पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
डीटीपी दफ्तर से महज कुछ दूरी पर ही बावल रोड पर नई सब्जी मंडी के सामने अवैध निर्माण चल रहा है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। इसके अलावा दिल्ली रोड, बावल रोड, गढ़ी बोलनी रोड, नारनौल व महेंद्रगढ़ रोड स्थित शहर के चारों तरफ ऐसा ही हाल है। निर्माण होने के बाद विभाग की आंखें खुलती हैं और निर्माण गिराकर जीवन भर की पूंजी लगाकर जमीन खरीदकर मकान बनाने वालों पर गाज गिर जाती है, जबकि कॉलोनाइजर प्लॉट बेचकर चलते बनते हैं।
पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार धारूहेड़ाकी देखरेख में पुलिस बल की मौजूदगी में डीटीपी टीम ने अवैध कालोनियों में बनी हुई लगभग 23 डीपीसी, चार दीवारी, 2 अवैध निर्माण गिराये गये तथा कच्चे रोड नेटवर्क को भी उखाड़ा गया। जिला योननाकार नीलम शर्मा ने कहा कि नियंत्रित क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करे। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध कालोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लॉट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्यवाही की जाती है। उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। शर्मा ने कहा कि शहर में अन्य स्थान जहां पर भी अवैध निर्माण किए जा रहे हैं कार्रवाई की जाएगी।