फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU will organize Zonal Youth Festival for the first time in KLP College

Rewari News: आईजीयू पहली बार केएलपी काॅलेज में कराएगा जोनल यूथ फेस्टिवल

Thu, 11 Sep 2025 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
IGU will organize Zonal Youth Festival for the first time in KLP College
प्रोफेसर असीम मिगलानी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी की अध्यक्षता में यूथ वेलफेयर कमेटी की आठवीं बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक में लिए गए सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों की बात की जाए तो विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन करवाया जाएगा। इसके लिए युवा महोत्सव को 2 जोन में विभाजित किया गया है।
रेवाड़ी जोन का यूथ फेस्टिवल केएलपी कॉलेज रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जोन का यूथ फेस्टिवल आरपीएस इंजीनियरिंग कॉलेज महेंद्रगढ़ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इन आयोजनों को छात्र कल्याण विभाग द्वारा प्रायोजित किया जाएगा और आयोजन करने वाले दोनों महाविद्यालय को विभाग की ओर से 6 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व अभी तक रेवाड़ी एवं महेंद्रगढ़ जिलों के 135 से अधिक महाविद्यालयों के लिए संयुक्त रूप से एक ही यूथ फेस्टिवल का आयोजन होता था। इस कारण टीमों की संख्या अधिक हो जाती थी और कार्यक्रम देर रात तक चलाने पड़ते थे। आयोजकों को भी कठिनाइयां होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में युवाओं के हितों को ध्यान में रखते हुए एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को साहसिक खेलों में प्रोत्साहित करने हेतु कुल 4 एडवेंचर कैंप आयोजित किए जाएंगे (2 लड़कों के लिए एवं 2 लड़कियों के लिए)।
इनमें विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग एवं संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक कैंप में 30 विद्यार्थी शामिल होंगे। ये कैंप उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि स्थानों पर अक्तूबर से जून 2026 के बीच आयोजित कराए जाएंगे। इसके लिए 10 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।

बैठक में यह भी अनुमोदित किया गया कि विद्यार्थियों को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने और उनकी समुचित तैयारी हेतु 20 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed