फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   IGU: 4 students successful in CPO and HSSC exams

आईजीयू : 4 छात्र सीपीओ व एचएसएससी परीक्षा में कामयाब

Sat, 01 Oct 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
IGU: 4 students successful in CPO and HSSC exams
इंदरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) मीरपुर के गणित विभाग के चार छात्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाब हुए हैं। इनमें गांव करनावास का योगेश बीएसएफ में उप निरीक्षक, गांव चौकी नं. दो का हितेश कुमार और गांव भालखी का आशीष दोनों हरियाणा पुलिस में सिपाही, गांव खेड़ी, जिला महेंद्रगढ़ निवासी अक्षय ने लिपिक पद संभाल लिया है। कुलपति प्रो. जेपी यादव ने इन सभी विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। उधर कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने भी इनको मेहनत करते रहने को जीवन में कामयाबी की नई ऊंचाईयां छूने की बात कही। इनके अलावा अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले व गणित विभागाध्यक्ष प्रो. मंजू परुथी, शिक्षिका प्रो. ममता कामरा, प्रो. सुरेश कुमार, डॉ. सतीश खुराना, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. महावीर सिंह बड़क ने इन छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। इन छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed