फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   If the situation of millet purchase is not clear then the market will be locked.

Rewari News: बाजरा खरीद की स्थिति स्पष्ट नहीं हुई तो मंडी पर लगाएंगे ताला

Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Sep 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
If the situation of millet purchase is not clear then the market will be locked.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बाजरा खरीद को लेकर भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बैठक किसान भवन में हुई। इसमें बाजरा खरीद को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी गई कि अगर सरकार ने दो दिन के अंदर बाजरा खरीद की स्थिति स्पष्ट नहीं की तो मंडी के गेट पर ताला बंद किया जाएगा।
बैठक में किसानों की बढ़ती नाराजगी और मंडी में बाजरा न आने की स्थिति पर चिंता जताई गई। किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि जो किसान बाजरा लेकर आ रहे हैं, उन्हें औने-पौने दाम में अपनी फसल बेचनी पड़ रही है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने कहा था कि भावांतर योजना के तहत बाजरे का भाव 625 रुपये दिया जाएगा और खरीद दर 2150 रुपये होगी लेकिन अभी तक सरकारी खरीद बिल्कुल नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट आढ़तियों को भी यह नहीं पता कि बाजरा की खरीद प्रक्रिया कैसे की जाए और उसे कहां बेचा जाए। इस पर किसान नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई।
इसके बाद किसान प्रतिनिधि मंडल ने डीसी अभिषेक मीणा से मुलाकात की। डीसी ने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त कर, सुचारू रूप से बाजरा की खरीद शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने चंडीगढ़ में चर्चा की है।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार दो दिनों के भीतर बाजरा खरीद की स्थिति स्पष्ट नहीं करती और किसानों को संतोषजनक समाधान नहीं देती, तो भारतीय किसान यूनियन चढूनी रोड जाम या मंडी के गेट को बंद करने जैसे आंदोलन करने को मजबूर होगी।
इस मौके पर किसान नेता रोशन लाल दरोगा, वेद सुल्तानिया, ओपी लोहाना, राजकुमार (एससी सेल), बाबूलाल रोडवेज, ममता यादव सहित कई अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed