{"_id":"65ff387db3861bda710c59d8","slug":"if-a-human-comes-into-this-world-then-there-will-be-sorrow-pradeep-mishra-rewari-news-c-198-1-rew1001-202458-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में इंसान आया है तो दुख मिलेगा : प्रदीप मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया में इंसान आया है तो दुख मिलेगा : प्रदीप मिश्रा
Sun, 24 Mar 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-18 में चल रही शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन 80 हजार श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा जो दावा करे दुख मिटाने का, वह नकली है। क्योंकि जो असली है, वह आपके दुखों को मिटाने का दावा नहीं करेगा। वह आपके जीवन को समझाएगा कि इंसान का शरीर संसार में आया है तो दुख मिलेगा, लेकिन लेकिन भगवान पर भरोसा रखना, सब ठीक हो जाएगा।
शिवभक्तों को आचरण की शुद्धता बताते हुए कहा कि शब्दों से प्रेरणा देने वाला यहां हर कोई मिल जाएगा, लेकिन अपने व्यवहारों और आचरण से प्रेरणा देने की कोशिश करनी चाहिए। जो हम दूसरों को सिखाते हैं, वह स्वयं हमें ग्रहण करना चाहिए। जो राम के आचरण को अपनाएगा वह राम कथा सुनाएगा, जो नारायण की कथा को स्वयं पर उतारे वह उनकी कथा कहेंगे और जो शिव तत्व को अपनाएंगे वह शिव महापुराण सुनाएंगे। प्रदीप मिश्रा ने संत जीवन का बखान करते हुए कहा कि गुरुदेव केवल रास्ता दिखाते हैं, मंजिल तक पहुंचाते हैं।