फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Husband and wife returned from anniversary party, hanged themselves the next day

Rewari News: सालगिरह पार्टी से आए थे पति पत्नी, अगले दिन लगा लिया फंदा

Sun, 16 Nov 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife returned from anniversary party, hanged themselves the next day
रेवाड़ी। मध्य प्रदेश के सागर जिले के राजकुमार और उसकी पत्नी हाली के आत्महत्या मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों ने 5 साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। मौजूदा समय में बास रोड की संतोष काॅलोनी में किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राजकुमार के भाई महेंद्र ने बताया कि शादी के बाद ही वे रोजगार की तलाश में धारूहेड़ा आए थे। दोनों प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 11 बजे दोनों किसी की सालगिरह पार्टी में गए थे। रात 1 बजे ये लौट आए। शनिवार सुबह करीब 8 बजे राजकुमार ने उसके साथ नाश्ता किया था। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे जब उसके बड़े भाई राजकुमार को बुलाने गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उन्होंने खिड़की से झांका तो राजकुमार और हाली एक ही फंदे पर लटके हुए थे।


राजकुमार के भाई महेंद्र ने यह भी बताया कि जब उन्होंने राजकुमार की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला कि उसने पार्टी से आने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी जिसमें उसने लिखा था कि भाइयों सभी को आखिरी गुड नाइट। बताया कि आत्महत्या क्यों की है, इसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed