फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   HTET: 6181 candidates out of 6862 took the exam on the second day, 683 were absent

एचटेट : दूसरे दिन 6862 में से 6181 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 683 रहे अनुपस्थित

Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
HTET: 6181 candidates out of 6862 took the exam on the second day, 683 were absent
रेवाड़ी। जिला रेवाड़ी में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (एचटेट) के लेवल-1 पीआरटी व लेवल-2 टीजीटी की परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा से नकल रहित संपन्न हुई। सुबह के सत्र में आयोजित पीआरटी की परीक्षा में दूसरे दिन 2158 अभ्यर्थियों में से 1939 ने परीक्षा दी, जबकि 219 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में 4704 में से 4242 ने परीक्षा दी, जबकि 464 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

एचटेट के लिए जिले में 13 जगहों पर 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई हिदायतों व कोविड-19 नियमों की पूर्ण रूप से पालना करते हुए कड़ी जांच और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही परीक्षार्थियों को सेंटर हॉल में प्रवेश दी गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहे। कई लेवल पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और उन्हें कोई भी सामान साथ ले जाने की छूट नहीं दी गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत वीडियोग्राफी, बॉयोमीट्रिक और सीसीटीवी आदि की पूर्ण व्यवस्थाएं की गई।
विज्ञापन

प्रशासन की रही पैनी नजर
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहे। जिला में सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार ओवरऑल इंचार्ज रहे और दोनों पालियों की परीक्षा के संचालन की हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रही। कई लेवल पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और उन्हें निर्धारित नियमों से अलग कोई भी सामान साथ ले जाने की छूट नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed