{"_id":"67dc6193c0722974af06d6c4","slug":"housing-plus-20-survey-started-under-pradhan-mantri-awas-yojana-gramin-rewari-news-c-198-1-rew1001-216709-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वे शुरू
Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में गरीब व आवासहीन परिवारों की पहचान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 सर्वे शुरू कर दिया गया है।
लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी आवासहीन ग्रामीण परिवार अपने मोबाइल से स्वयं कुछ प्रक्रिया पूरी करके अपने घर का सर्वे कर सकता है और सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकता है। सर्वे करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने मोबाइल में दो जरूरी एप डाउनलोड करने होंगे। सर्वे के लिए आवास प्लस एप 2024 और चेहरे की पहचान के लिए आधार फेस आरडी एप उपलब्ध है।
जिनके मकान कच्चे, टूटे हुए या जिनके मकानों में दरारें आई हुई हैं, खुद का पक्का घर नहीं है, जर्जर हालत में है या जो वास्तव में आवास योजना के लिए जरूरतमंद हैं, वे सभी परिवारों सर्वे कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। परिवार द्वारा सर्वे किये जाने के बाद उस परिवार का सर्वे ऑनलाइन सर्वेयर को भेजा जाएगा। जिसके बाद गांव के लिए नियुक्त सरकारी सर्वेयर घर का निरीक्षण करेगा और सत्यापन पूरा होने के बाद आवास योजना का लाभ उस परिवार को दे दिया जाएगा।
-
कैसे करें सर्वे, पूरी प्रक्रिया जाने स्टेप बाय स्टेप -
सबसे पहले दोनों एप मोबाइल में इंस्टॉल करें। इसके बाद सबसे पहले सर्वे करने के लिए आवास प्लस एप 2024 खोलें। एप खोलकर सेल्फ सर्वे विकल्प चुनें। अपना आधार नंबर डालें और आगे बढ़ें। उसके बाद ई-केवाईसी को पूरा करें और अपनी सेल्फी लें और आंख झपकाएं ताकि ई-केवाईसी पूरी हो सके। अगले स्टेप में अपनी लोकेशन चुनें जैसे कि कौन सा राज्य, जिला, तहसील और गांव है, का चयन करें। फिर लाभार्थी की जानकारी भरें (सभी सदस्यों की जानकारी भरनी है)। इसके बाद उस परिवार के मुखिया का आधार नंबर डालें जिसका सर्वे करना है। सभी जरूरी जानकारी सही भरने के बाद सबमिट करें। इसके लिए मनरेगा जॉब कार्ड अनिवार्य है।
विज्ञापन
मनरेगा जॉब कार्ड नहीं है तो पहले कार्ड बनवा लें
अगर किसी के पास मनरेगा जॉब कार्ड नहीं हैं तो पहले मनरेगा जॉब कार्ड बनवा लें। अगले स्टेप में लाभार्थी और मकान की फोटो लें। लाभार्थी की आखिरी सेल्फी लें। मकान की दो तस्वीरें लें। एक फोटो में जहां वह अभी रह रहा है और दूसरी फोटो में जहाँ नया मकान बनना है। उसके बाद बैंक खाते का विवरण भरें जिसमें लाभार्थी का बैंक खाता नंबर उपलब्ध हो। एक मोबाइल से केवल एक ही सर्वे किया जा सकता है। सभी जानकारी सही-सही भरें, ताकि भविष्य में कोई समस्या न आए।
वर्जन
योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी आवासहीन ग्रामीण परिवार अपने मोबाइल से स्वयं कुछ प्रक्रिया को पूरी करके अपने घर का सर्वे कर सकता है। सर्वे करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने मोबाइल में दो जरूरी एप डाउनलोड करने होंगे। सर्वे करने के लिए आवास प्लस एप 2024 और चेहरे की पहचान के लिए आधार फेस आरडी ऐप के नाम से दो एप उपलब्ध हैं।-प्रदीप कुमार, मुख्य कार्यकारी, जिला परिषद एवं जिला ग्रामीण विकास एजेंसी।