{"_id":"681e5643a00429e6260160e9","slug":"hotels-dharamshalas-and-public-places-inspected-rewari-news-c-198-1-rew1001-219244-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: होटल, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थानों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: होटल, धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थानों की जांच की
Sat, 10 May 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 28होटल में जाकर रिकॉर्ड चेक करते पुलिस की टीम। संवाद
- फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर आपात काल में सुरक्षित रहने के तरीके बताए हैं। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से सार्वजानिक स्थानों, होटलों और धर्मशालाओं की जांच की गई। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन परिसर में भी जांच की गईपर विशेष नजर रखी रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर पुलिस कर्मियों ने होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में विशेष जांच की। थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अजनबी लोगों की जांच कर पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने आमजन से अपील की है कि समाज के सभी वर्ग शांति बनाए रखें। कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का हर प्रकार से सहयोग करें। यदि आसपास असामाजिक तत्व या वाहन दिखाई दे या कोई आपत्तिजनक पोस्ट डाले तो इसकी सूचना पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है। किसी भी प्रकार की भ्रामक या झूठी अफवाह पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला पुलिस किसी भी प्रकार की परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सक्षम है।
पुलिस ने यह जारी की एडवाइजरी
ब्लैक आउट होने पर मजबूत ढांचे या निचली जगह में लेट जाएं, रिकॉर्डिंग या वीडियो बनाने के लिए बाहर न दौड़ें, इमरजेंसी किट तैयार रखें, पहचान पत्र, जरूरी दवाइयां, पानी, सूखा खाना, मोबाइल चार्जर, फ्लैशलाइट रखें, अफवाहों से बचें, मानसिक संतुलन बनाए रखें, दिन में 2 बार से ज्यादा खबरें न देखें, डरे नहीं, दिनचर्या बनाए रखें, बुजुर्गों की सहायता करें। कोई भी संदिग्ध चीज दिखे तो पुलिस को सूचित करें।