फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hot spot become torrent

हॉट स्पोट बना धारुहेड़ा, 393 में से 102 संक्रमित यहीं से

Sat, 04 Jul 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hot spot become torrent
जिले का धारुहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र कोरोना संक्रमण का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। शनिवार तक जिला में मिले कुल 393 संक्रमित मरीजों में अकेले धारुहेड़ा में ही 102 पर आंकड़ा पहुंच चुका है। वहीं इनमें से भी 90 फीसदी संक्रमित कंपनी कर्मचारी हैं। शनिवार को भी जिला में 19 कोरोना संक्रमित पाए गए, इनमें से 11 केस धारुहेड़ा के हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 5790 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 393 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 143 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक पांच मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 245 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 5082 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तथा 315 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिलेभर में 829 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो देश व विदेश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 245 एक्टिव केस हैं, इनमें नौ विभिन्न अस्पतालों में व 36 जिला कोविड केयर सेंटर में एडमिट हैं, जबकि 200 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को इन स्थानों पर मिले संक्रमित
शनिवार को मिले 19 में से धारूहेड़ा के 11 व गोकलपुर, खरखड़ा, शेखपुर, धनौरा, छिपटवाड़ा, विजय नगर, सेक्टर-3 व घीसा की ढ़ाणी से एक-एक केस है। सीएमओ ने कहा कि जिलाधीश के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के मिले नये क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को कांटेक्ट ट्रेसिंग व आईएलआई के आधार पर 153 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

मास्क व दो गज की दूरी बेहद जरूरी : डीसी
डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व दो गज की दूरी बेहद जरूरी है। कोरोना के साथ आगे बढ़ने का यही मूल मंत्र हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की जागरूकता से ही कोरोना को मात दी जा सकती है, ऐसे में सभी के सहयोग की जरूरत है। जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हेल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा व्हाटसएप नंबर 8168115539 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed