फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   hospitalization

ओपीडी में आए दो हजार से अधिक मरीज, दवाओं का टोटा, हालात बदतर

Sun, 01 Sep 2019 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
hospitalization
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। - फोटो : Rewari
शहर के नागरिक अस्पताल में फार्मासिस्ट की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। फार्मासिस्ट ने शनिवार को सरकार विरोधी नारे लगाए। हड़ताल के चलते मरीज दवा लेने के लिए लंबी लाइन में लगने के बाद दिन भर भटकते रहें। अस्पताल प्रशासन द्वारा दवा वितरण के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था भी चरमरा गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा दवा वितरण काउंटर पर केवल दो ही कर्मचारियों की तैनात किए गए हैं, जिसके कारण दवा लेने पहुंचे मरीजों की लंबी कतारें लगी।
विज्ञापन

वायरल बुखार एवं मौसमी बीमारियों के चलते नागरिक अस्पताल में ओपीडी दो हजार के पार पहुंच चुकी हैं। 26 अगस्त को 2030 , 27 को 1890, 28 अगस्त को 1730, 29 को 1710, 30 को 1760 और 31 अगस्त को दोपहर तक ओपीडी की संख्या 1600 से अधिक हो चुकी थी। ओपीडी अधिक होने के कारण दवा वितरण काउंटर पर दिनभर भीड़ लगी रही। मरीजों को दवा लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था ओपीडी की संख्या को देखते हुए फेल साबित रही।
विज्ञापन

अस्पताल में एंटिबायोटिक से लेकर खांसी की दवा पहले ही खत्म हो चुकी थी। अब हालात ओर भी बद्दतर हो चुके हैं। शुगर की गोलियों से लेकर जरूरी इंजेक्शन तक खत्म हो चुके हैं। मौसमी बीमारियों से लेकर बड़ी बीमारियों तक की दवा का स्टॉक खत्म है जिसके चलते मरीजों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्टॉक में दवा न होने के कारण मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोरों पर महंगे दामों पर दवा खरीदनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं फार्मेसिस्ट -
फार्मासिस्ट वर्ग की मुख्य मांग 4600 रुपये ग्रेड पे को लेकर है। एसोसिएशन के जिला प्रधान अनिल यादव ने कहा कि ग्रेड पे की स्वीकृति मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए जाने के बाद भी फार्मासिस्ट वर्ग को ग्रेड पे नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी एसोसिएशन की हड़ताल जारी रहेगी।

फार्मासिस्टों की मांग को मिल रहा है समर्थन
एसोसिएशन की हड़ताल को उप नागरिक अस्पताल में लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंचकर अपना समर्थन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed