{"_id":"687aa58d7b686ef3ec0c0293","slug":"hospital-banao-sangharsh-committees-dharna-continues-rewari-news-c-198-1-rew1001-222824-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का धरना जारी
Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में 200 बेड का अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को 32वें दिन भी जारी रहा। धरना-प्रदर्शन में हर रोज अलग-अलग गांव से लोग शामिल हो रहे हैं तथा ग्रामीणों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है।
सरपंच पति अनिल कुमार ने कहा कि जब तक हमारी मांग को नहीं माना जाएगा तब तक अनिश्चितकाल धरना जारी रहेगा। अगर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत या उनके कोई प्रतिनिधि आएंगे तो उनका भी हम वैसे ही मान सम्मान करेंगे जैसे सभी का करते हैं। धरना में रामगढ़ भगवानपुर के अलावा बुड़ाना, बुड़ानी, फिदेड़ी, तुर्कियावास, बालियर खुर्द, मालाखेड़ा, ढाकिया, रोझका, जीतपुरा, बालियर कंला, फदनी, मीरपुर, गोकलपुर, कुंभावास, जाट-जाटी, खलीलपुर, डोहकी, डाबड़ी, काकोड़िया, मुंढलिया, नयागांव, घुड़कावास, लिसाना, जाट गंगायचा, जाट भुरथल सहित अन्य गांव के ग्रामीण शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता राव लाल सिंह ने की।