फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Honeytrap: A friend who studied in school with a businessman had hatched a conspiracy to kidnap

हनीट्रैप: व्यापारी के साथ स्कूल में पढ़ने वाले दोस्त ने रची थी किडनैप की साजिश

Wed, 20 Oct 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: A friend who studied in school with a businessman had hatched a conspiracy to kidnap
महिला को मोहरा बनाकर हनी ट्रैप में फंसाकर व्यापारी से 50 लाख रुपये मांगने की साजिश उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले प्रवीण पंघाल ने रची थी। इसके लिए उसने महिला को आगे कर पूरी रणनीति बनाई थी, लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। अभी साजिशकर्ता की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि महिला ने कोसली के रहने वाले कपड़ा व्यापारी को फेसबुक पर पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्त बनाया। इसके बाद उससे बातचीत करने लगी। 16 अक्तूबर को महिला ने संदेश भेजकर कोसली के जुड्डी रोड पर उसे बुला लिया। अभी वह घर के पास ही पहुंचा था कि प्रवीण पंघाल, मानिया व 7-8 अज्ञात लोगों ने उसे किडनैप कर एक घर में लेकर गए। वहां पर आरोपियों ने गन प्वाइंट पर व्यापारी के कपड़े उतरवाए और महिला के साथ उसका जबरन वीडियो बनाया। आरोपियों ने व्यापारी से 50 लाख रुपये की डिमांड की और धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करके उसे फंसा देंगे। पीड़ित व्यापारी आरोपियों के हाथ जोड़कर मिन्नत करता रहा, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके। आरोपियों ने उसकी आंखों पर कपड़ा बांधकर उसे गाड़ी में डालकर एक सुनसान जगह पर लेकर गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़ित के साथ कुकर्म कनरे का वीडियो बनाया और फिर उसे डराने के लिए हवा में फायर भी किए। आरोपियों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चेन, लॉकेट व पर्स छीन लिया। बुरी तरह पीटने के बाद आरोपियों ने पैसे मांगे तो पीड़ित ने सोमवार को 15 लाख देने की हामी भर दी। उसके बाद आरोपियों ने उसकी गाड़ी के कागजात छीन लिए और उसे घर के पास ही छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी ने अपने घर आकर परिजनों को मामले की जानकारी दी। उसके बाद रविवार की शाम पुलिस को शिकायत की गई। कोसली थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को काबू कर लिया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि उसने इस मामले को सुलझा लिया है। बाकी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं, लेकिन उसकी साजिश का पर्दाफाश हो गया है। पीड़ित व्यापारी के अनुसार, उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाले प्रवीण पंघाल नामक शख्स ने ही साजिश रची थी। उसने महिला के जरिए उसे पहले जाल में फंसाया और फिर वीडियो बनाकर पैसे की मांग की। पुलिस प्रवीण व इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि उसके साथ स्कूल टाइम में प्रवीण पंघाल पढ़ता था। पीड़ित भले ही प्रवीण के बारे में कुछ जानकारी नहीं रखता, लेकिन आरोपी उसकी पूरी जानकारी रखता था। प्रवीण को व्यापारी के कारोबार से लेकर घर तक की पूरी जानकारी थी। यहीं कारण है कि उसने एक महिला को मोहरा बनाकर पूरी साजिश रची। पीड़ित के अनुसार, प्रवीण के बारे में उसे तब पता चला, जब आरोपी उसे एक घर में लेकर गए और वहां प्रवीण भी मौजूद था। प्रवीण को देखकर उसने रहम करने की मिन्नत भी की, लेकिन आरोपियों ने उसकी पिटाई करने के साथ कपड़े उतरवाकर महिला के साथ वीडियो बनाया और फिर उसे किडनैप कर सुनसान जगह लेकर गए। कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में महिला सहित प्रवीण पंघाल, मानिया व 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed