फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Homes, shops, temples, workplaces decorated with flowers

Rewari News: फूलों से सजे घर, दुकानें, मंदिर, कार्यस्थल

Sat, 26 Oct 2024 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Homes, shops, temples, workplaces decorated with flowers
रेवाड़ी। फूल की माला खरीदते लोग। संवाद
रेवाड़ी। दीपावली के त्योहार को अब केवल पांच दिन बचे हुए है। ऐसे में फूलों के बाजार में भी तेजी आने लगी है। घरोंं में धनतेरस से ही पूजा-पाठ शुरू हो जाता है, जिसे लेकर लोग अपने घरों, दुकानों, मंदिरों और कार्यस्थलों आदि जगहों पर सजावट करने के लिए फूलों की खरीदारी शुरू कर देते हैं। इसके कारण दीपावली पर फूलों की डिमांड अधिक बढ़ जाती है। गेंदा सहित कमल, गुलाब व अन्य फूलों की डिमांड बढ़ गई है। लोग घरों को सजाने के साथ पूजा करने के लिए कमल व गुलाब के फूलों की अधिक खरीददारी कर रहे है।
विज्ञापन

आम दिनों में 20 से 30 रुपये किलो बिकने वाला गेंदा का फूल त्योहारी सीजन में 80 से 100 रुपये किलो बिकने लगता है। अभी 50 रुपये किलो के आसपास बिक रहा है। फूल विक्रेता सुनील का कहना है कि डिमांड अधिक होने से उन्हें मंडी से ही इन दिनों दाम बढ़ कर मिल रहे हैं, जिससे वह भी फुटकर बाजारों में दाम को बढ़ा कर बेच रहे हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा वैसे-वैसे दामों में इजाफा देखने को मिलेगा। दीपावली पर फूलों की कीमत 100 रुपये तक होने की संभावना है। वहीं, पिछले साल दीपावली पर गेंदे के फूल के भाव 90 रुपये किलो तक हो गए थे।
विज्ञापन


इस बार अच्छे व्यापार की उम्मीद : दुकानदार
फूल विक्रेता पवन सैनी, रोहित यादव, लक्ष्मी देवी ने बताया कि गेंदे का फूल पिछले साल की तुलना में थोड़ा महंगा हुआ है लेकिन इस बार पिछले साल की अपेक्षा बाजार थोड़ा गर्म है। उन्होंने बताया कि वह हर साल इस त्योहार पर फूल व मालाओं को बेचते हैं। मौजूदा समय में गुलाब का फूल 200 रुपये की एक माला बिक रही है। इस बार अच्छी दुकानदारी की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजन के लिए अच्छा माना जाता है फूल
दिवाली पर पूजन के समय लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के लिए कमल के फूलों की पूजा की जाती है। इससे घर में सुख शांति भी बनी रहती है। घर में लक्ष्मी का प्रवेश हो सके, इसके चलते दिवाली पर फूलों से घर को सजाया जाता है और फूल को लक्ष्मी पूजन के लिए भी अच्छा माना गया है।

इस रेट से बिक रहीं मालाएं:
माला--पिछला रेट--मौजूदा रेट
गेंदे का माला--30--60 रुपये
गुलाब का माला--120--200 रुपये
चमेली का माला--40--80 रुपये
कमल का माला--60--120 रुपये
आर्टिफिशियल माला--20--40 से 500 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed