{"_id":"6ae39468c1074b0b6f05ed79","slug":"home-painting-and-whitewashing-intensify-ahead-of-diwali-demand-for-painters-and-laborers-rises-rewari-news-c-198-1-fth1001-247937-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिवाली से पहले घरों की रंगाई-पुताई तेज, पेंट-मजदूरों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिवाली से पहले घरों की रंगाई-पुताई तेज, पेंट-मजदूरों की मांग बढ़ी
Fri, 30 Oct 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बावल चौक स्थित पेंट की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
रेवाड़ी। दिवाली से पहले घरों की रंगाई-पुताई और सफाई तैयारियां तेज हो गई हैं। लोग घरों की दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों की रंगाई करवा रहे हैं। इसके लिए पेंट, डिस्टेंपर की बिक्री बढ़ गई है। रंगाई-पुताई के लिए मजदूरों की भी मांग बढ़ गई है।
एक साथ कई जगह काम मिलने के कारण पेंटरों की कमी महसूस होने लगी है। कई कारीगरों को समय पर काम पूरा करने के लिए दो शिफ्टों में काम करना पड़ रहा है।
त्योहार से पहले लोग अपने घरों को सजाने-संवारने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। कोई कमरों की दीवारों पर नया रंग करवा रहा है तो कोई घर के मुख्य दरवाजे और बाहरी हिस्सों को आकर्षक बनाने में जुटा है।
लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार पेंट का चयन कर रहे हैं। अधिकांश लोग चाहते हैं कि दिवाली से पहले रंग-रोगन का काम पूरा हो जाए, ताकि त्योहार पर घर सुंदर और साफ-सुथरा नजर आए। इसके चलते पेंट दुकानदारों के कारोबार में तेजी आई है।
विज्ञापन
बावल चौक स्थित पेंट दुकानदार मोहित गुप्ता ने बताया कि दिवाली नजदीक आते ही पेंट और रंग-रोगन से जुड़े सामान की मांग बढ़ गई है। लोग घरों को नया रूप देने के लिए अलग-अलग रंगों और डिजाइन के पेंट खरीद रहे हैं। त्योहार को लेकर ग्राहकों में उत्साह है, जिसका असर कारोबार पर भी दिखाई दे रहा है।
दुकानदार राजेश ने बताया कि दिवाली पर लोग दीवारों के साथ मुख्य दरवाजों और घरों के बाहरी हिस्सों की भी पुताई करवाते हैं। इस कारण बाजार में अलग-अलग रंगों और फिनिश वाले पेंट की मांग बनी हुई है।
पेंटरों पर बढ़ा काम का दबाव
पेंट के ठेकेदार संतोष कुमार ने बताया कि दिवाली नजदीक आने के साथ ही रंग-रोगन के काम में तेजी आई है। लोग त्योहार से पहले अपने घरों की पुताई पूरी करवाना चाहते हैं। इसके चलते कारीगरों के पास काम की मांग बढ़ गई है। श्रमिक विकास ने बताया कि एक साथ कई जगह काम मिलने के कारण समय पर काम पूरा करना चुनौती बन रहा है। ऐसे में कारीगरों को दो शिफ्टों में काम करना पड़ रहा है, ताकि ग्राहकों के घरों में दिवाली से पहले रंग-रोगन का काम पूरा किया जा सके।