{"_id":"66008031675d04ed8d0f6964","slug":"holi-played-with-rose-flowers-after-applying-sandalwood-tilak-rewari-news-c-198-1-rew1001-202469-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चंदन का टीका लगाकर गुलाब के फूलों से खेली होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चंदन का टीका लगाकर गुलाब के फूलों से खेली होली
Mon, 25 Mar 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 25 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित जेआर मेमोरियल काॅलेज के परिसर में रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका लगाया और गुलाब के फूलों से होली खेली।
क्लब के जनसंपर्क अधिकारी याद के. सुगंध ने बताया कि सभी ने हर्षोल्लास से नाच गाकर होली मनाई। मुख्य अतिथि भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली रहीं। क्लब के प्रधान मनोज यादव और फर्स्ट लेडी ऑफ द क्लब पायल यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत चंदन का टीका लगाकर व गुलाब पंखुड़ियां बरसा कर किया। मुख्य अतिथि ने क्लब के कार्यों की प्रशंसा की और पानी रहित होली की सराहना की। क्लब के प्रधान मनोज यादव ने बताया कि होली भाईचारे के साथ-साथ आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी को पता है कि जल ही जीवन है। जल है तो कल है। इसलिए हमें जल बचाने के लिए जल की बरबादी रोकनी होगी। प्रोजेक्ट चेयरमैन महेंद्र रूपेला ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस होली मिलन कार्यक्रम में पायल यादव, सचिव चैतन्य रूपेला, मेघा रूपेला, महेंद्र रूपेला, अंजू रुपेला, नवीन अरोड़ा, मीनाक्षी अरोड़ा, किशन आहूजा, ऋतु आहूजा, संजय डाटा, बरखा डाटा, विपिन ढींगड़ा, प्रीति ढींगरा, प्रदीप नरूला, दीपक गुप्ता, उमेश कटारिया, नवीन पोपली, पुरु कटारिया आदि उपस्थित रहे।