{"_id":"65ff3bd06d68c7de5e0daa75","slug":"holi-celebrated-with-slum-children-rewari-news-c-198-1-rew1001-202454-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ होली मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: झुग्गी झोपड़ी के बच्चों के साथ होली मनाई
Sun, 24 Mar 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेजांगला पार्क स्थित एसएन झुग्गी झोपड़ी स्कूल में होली मनाई गई। बच्चों ने कई कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि डीएसपी सिटी पवन कुमार ने कहा कि जीवन में समाज सेवा के कार्य तो बहुत देखे, लेकिन यह एक अनूठा उदाहरण है कि एक नरेंद्र गुगनानी ने समाज के सहयोग से पिछले 14 वर्षों में 4500 से ज्यादा बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी। 1000 से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूल में भेजा।
नव प्रेरणा समिति से हरीश मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा सीएलजी कमेटी के अध्यक्ष सुनील भार्गव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर्स संगठन के अध्यक्ष अमित स्वामी ने स्कूल की आर्थिक मदद की। सीएमओ सुरेंद्र सिंह एवं डिप्टी सिविल सर्जन अशोक कुमार ने कहा कि अमावस्या के दिन यहां पर इन बच्चों और उनके माता-पिता के लिए एक बड़ा हेल्थ चेक अप कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल संचालक नरेंद्र गुगनानी ने आए हुए रमेश अरोड़ा, कृष्ण मुरारी चांदना, बलजीत यादव, रामकिशोर, फलक गुगनानी, गायत्री, ज्योति, सरोज, विमला, सत्येंद्र सैनी, महेंद्र सैनी, विनायक भार्गव, सुशीला, रेनू, पूजा शारदा अग्रवाल, विशेष कर राज इंटरनेशनल स्कूल की अध्यापिकाओं तथा नव प्रेरणा समिति की अध्यापिकाओं एवं बच्चों का धन्यवाद किया।