फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Himalaya Sadan stood first in Wall Magazine

Rewari News: वॉल मैग्जीन में हिमालय सदन रहा प्रथम

Wed, 24 Apr 2024 04:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Himalaya Sadan stood first in Wall Magazine
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की प्रथम वॉल मैग्जीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य और साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की बहुआयामी रचनात्मकता को मंच प्रदान करने के लिए चारों सदन प्रति माह अपनी वॉल मैग्जीन तैयार करते हैं, जिसमें संबंधित माह से जुड़ी समसामयिकी कलात्मक दृष्टिकोण से प्रदर्शित किया जाता है। अप्रैल के वॉल मैगजीन प्रतियोगिता में हिमालय सदन ने प्रथम, नीलगिरि ने द्वितीय तथा अरावली व शिवालिक सदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अप्रैल की संबंधित वॉल मैग्जीन में करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों की कलाकृतियों को स्थान दिया गया है, जिसमें आंबेडकर जयंती, नव संवत, नवरात्र, विश्व पृथ्वी दिवस, मतदाता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, विश्व पुस्तक दिवस आदि विषयों पर पेंटिंग, आलेख, रेखांकन, कविता, स्लोगन आदि शामिल किए गए हैं। इस मौके पर डीआईपीआरओ रेवाड़ी दिनेश कुमार, बीईओ खोल संतोष तंवर व बीआरसी राकेश वत्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed