फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   highway farmer protest police

हाईवे नंबर 48 के रास्ते ट्रैक्टर परेड में शामिल होने पर किसानों व पुलिस अधिकारियों में नहीं बनी सहमति, आज होगा निर्णय

Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
highway farmer protest police
कृषि कानूनों के विरोध दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बार्डर व मसानी बैराज पर आंदोलित किसानों को ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए रूट निर्धारण को लेकर रेवाड़ी पुलिस प्रशासन व किसान नेताओं के बीच करीब एक घंटा हुई बैठक बेनतीजा रही। फिलहाल प्रशासन दिल्ली पुलिस से बात कर सोमवार को हाईवे के रास्ते किसानों को दिल्ली जाने देने पर निर्णय लेगा। पुलिस की ओर से किसानों को हाईवे नंबर 71 के माध्यम से कुंडली बार्डर वाले रास्ते पर जाने का प्रस्ताव दिया, जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। किसान नेताओं का कहना है कि वे हाईवे नंबर 48 के रास्ते ही दिल्ली की ट्रैक्टर परेड में शामिल होना चाहते हैं। वहीं रेवाड़ी पुलिस की ओर से वाहन चालकों के लिए एडवाइजारी भी जारी की गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में हाईवे नंबर 48 पर खेड़ा बार्डर व मसानी बैराज पर करीब पांच हजार से अधिक किसान करीब डेढ माह से आंदोलन कर रहे हैं। दोनों स्थानों पर किसानों का पड़ाव तीन से चार किलोमीटर लंबा है। किसानों के पड़ाव में राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, केरल व हरियाणा के किसान शामिल है। गणतंत्र दिवस पर किसान संयुक्त मोर्चा की पूर्व प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को दिल्ली पुलिस की ओर से मंजूरी दिए जाने के बाद से किसानों में जोश बढ़ा गया है। लेकिन खेड़ा बार्डर और मसानी बैराज बैठे किसान किस रास्ते से दिल्ली की ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे इस पर अभी संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

हाईवे नंबर 48 के रास्ते जाएंगे ट्रैक्टर परेड में शामिल होने : किसान नेता
किसान नेता तारा सिंह सिंध ने बताया कि ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए रूट के निर्धारण के लिए पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ किसान नेताओं की बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि किसान केएमपी, बादली व ढांसा बार्डर होते हुए दिल्ली जाए, लेकिन किसान हाईवे के रास्ते धारूहेड़ा होते हुए दिल्ली की ओर जाना चाहते है। तारासिंह ने बताया कि किसानों ने पुलिस प्रशासन को अपना प्रस्ताव दे दिया है। संभव है कि प्रशासन शाम तक कोई फैसला करें। बैठक में किसान नेता राजाराम मील व पेमाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर परेड के लिए किसान कर रहे तैयारी
गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड के लिए किसानों द्वारा तैयारी की जा रही है। परेड में शामिल होने के लिए किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को करीब 200 ट्रैक्टर लेकर किसान खेड़ा बार्डर पहुंचें।

पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
रेवाडी पुलिस ने हाईवे 48 से होते हुए धारूहेडा से रेवाड़ी और रेवाड़ी से धारूहेडा जाने वाले वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
दिल्ली से जयपुर की ओर से यात्रा करने वाहन चालक कापडीवास बॉर्डर से 75 फुटा रोड से होते हुए भिवाडी, अलवर होते हुए बहरोड कोटपूतली हाईवे 48 पर यात्रा कर सकते है। रेवाडी से दिल्ली व गुरुग्राम जाने वाले वाहन चालक रेवाड़ी से पटौदी व एनएच 71 से होते हुए कुलाना से पटौदी, बिलासपुर होते हुए गुरुग्राम व दिल्ली की सुरक्षित यात्रा कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed