{"_id":"6931cef03f7e7d0a8a0cc7d4","slug":"hemant-was-first-in-poetry-recitation-and-sneha-was-first-in-mimicry-rewari-news-c-198-1-rew1001-229924-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कविता पाठ में हेमंत व मिमिक्री में स्नेहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कविता पाठ में हेमंत व मिमिक्री में स्नेहा प्रथम
विज्ञापन
आईजीयू में प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में मिमिक्री, कविता पाठ और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ प्रतियोगिता में हेमंत प्रथम, स्नेहा द्वितीय और योगेश तृतीय रहे। मिमिक्री में स्नेहा प्रथम स्थान पर रही इन सभी प्रतियोगिताओं में विभाग के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग के फायदे और नुकसान रहा। इसमें दो टीमों ने प्रतिभागिता की। टीम ए में स्नेहा, ज्योति और अनु ने प्रस्ताव के पक्ष में और टीम बी में निशा, गुंजन, रितु और अंजलि ने प्रस्ताव के विपक्ष में अपने विचार प्रकट किए। इस प्रतियोगिता में टीम ए विजेता रही।
। इस अवसर पर विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर रोमिका बत्रा ने कहा कि विद्यार्थियों में अक्षुण प्रतिभा को उजागर करने के लिए अंग्रेजी विभाग प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के शिक्षक विनय यादव और शुभम ने सहयोग किया।