{"_id":"6793ddb228b0e108f80492e9","slug":"heavy-vehicles-going-to-delhi-gurugram-diverted-rewari-news-c-198-1-rew1001-214394-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को किया डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को किया डायवर्ट
Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस पर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए 25 जनवरी की रात 8 बजे से 26 जनवरी दोपहर डेढ़ बजे तक गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले भारी माल वाहक व वाणिज्यिक वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है। भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
जिला पुलिस ने सभी भारी माल वाहक, वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है कि वह 26 जनवरी को दोपहर डेढ़ बजे तक एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे) का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें। आवश्यकता होने पर एनएच-352 (झज्जर-रोहतक हाइवे) का प्रयोग करें। जिला पुलिस ने जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाइवे) से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक हाइवे) पर संगवाड़ी से डायवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 (झज्जर-रोहतक हाइवे) का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।इसी तरह धारूहेड़ा से गुरूग्राम की ओर जाने वाले वाहनों को भिवाड़ी के रास्ते जाना होगा।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान धारूहेड़ा चुंगी से दिल्ली रोड एनएच-352 फ्लाईओवर चौक तक व राव अभयसिंह चौक से प्रजापति चौक तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। धारूहेड़ा से रेवाड़ी की ओर आने वाले वाहन दिल्ली रोड से एनएच-352 फ्लाईओवर से रामगढ़ फ्लाईओवर के नीचे से प्रजापति चौक आने के बाद आजाद चौक के रास्ते शहर में प्रवेश कर सकेंगे। समारोह में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रजापति चौक के पास नए बस स्टैंड की जमीन व भाजपा कार्यालय के पास खाली जमीन पर वाहनों की पार्किंग के लिए व्यवस्था की गई है।