Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Heat record broken again, mercury reaches 36.6 degrees Celsius

Rewari News: फिर टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया पारा

Mon, 09 Mar 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 09 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Heat record broken again, mercury reaches 36.6 degrees Celsius
अधिक धूप होने की वजह से दोपहर के समय खाली पड़ा बाजार। संवाद
रेवाड़ी। जिले में गर्मी का रोजाना रिकॉर्ड टूट रहा है। रविवार को सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है। इस सीजन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है,जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को 267 रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी का असर और बढ़ सकता है। 11 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे लेकिन इनके प्रभाव से केवल आंशिक बादल छा सकते हैं और इससे अधिक राहत की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन इसका असर सीमित रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके प्रभाव से तेज हवा चलने, आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा और लोगों को दिन में धूप और गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

30 डिग्री से अधिक तापमान पर पोटेशियम नाइट्रेट का करें प्रयोग :
कृषि विभाग के खंड कृषि अधिकारी डॉ. अनिल यादव ने किसानों को गेहूं की फसल को उच्च तापमान से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यदि फसल पर लगभग 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान का असर दिखाई दे तो किसान 2 प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव करें। इसके लिए 2 किलो पोटेशियम नाइट्रेट को 100 लीटर पानी में अच्छी तरह घोलकर प्रति रेन एकड़ फसल पर छिड़काव किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर छिड़काव को 10 दिन के अंतराल पर दोबारा भी किया जा सकता है। इससे पौधों में गर्मी का असर कम होगा और दाने स्वस्थ रहेंगे। अधिक गर्मी के दौरान फसल को हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। सिंचाई सुबह या शाम के समय करना सबसे उपयुक्त है। वहीं अगर तापमान अत्यधिक बढ़ जाए तो स्प्रिंकलर का उपयोग कर फसल की पर्याप्त पानी की जरूरत पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed