फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Health of students and parents was checked

Rewari News: विद्यार्थियों और अभिभावकों की सेहत जांची गई

Wed, 30 Oct 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Oct 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Health of students and parents was checked
रेवाड़ी। धनतेरस पर रेजांगला पार्क स्थित एसएन झुग्गी झोपड़ी स्कूल के लगभग 115 बच्चे और 50 से ज्यादा अभिभावकों का हेल्थ चेकअप कर निशुल्क दवाइयां दी गई। शहर की 90 वर्षीय डॉक्टर तारा सक्सेना व्हीलचेयर पर अपने परिवार, जिसमें डॉ. ललित सक्सेना, डॉ. आदेश सक्सेना, डॉ. मित्रा सक्सेना, डॉ. चित्रा सक्सेना, डॉ. अक्षय सक्सेना तथा डॉ. आंचल सक्सेना के साथ स्कूल के पंडाल पर पहुंची।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आईएमए के प्रधान डॉ. दीपक यादव तथा अन्य डॉक्टर्स ने कहा कि बच्चों को किसी भी जांच या दवाइयों का आज भी तथा भविष्य में भी कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। सब इनका निशुल्क इलाज करेंगे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह यादव, डॉ. राजेश बत्रा ने बच्चों को निशुल्क दवाइयां दी।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी यादव और पत्नी गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. सुमन यादव, डॉ. सुरेखा यादव नीलकमल, डेंटिस्ट डॉ. पियूष गुप्ता, फिजिशियन डॉ. विक्रम यादव, डॉ विपिन यादव ने स्वास्थ्य की जांच की एवं बच्चों को फल वितरित किए। इस अवसर पर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर पूनम यादव ने लोधाना गांव के सरपंच जगमाल सिंह, पृथ्वी सिंह, सतपाल चौधरी, राजबाला एवं एडवोकेट कुसुम के साथ मिलकर बच्चों को 87 गर्म स्लीपिंग बैग दिए। प्रमुख समाजसेवी रमेश सचदेवा ने 125 मिठाई के डिब्बे बच्चों को भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed