{"_id":"67f6b1fbdc8b719b2607beeb","slug":"health-atm-launched-in-civil-hospital-65-types-of-tests-will-be-done-rewari-news-c-198-1-rew1001-217711-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नागरिक अस्पताल में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, 65 तरह के होंगे टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नागरिक अस्पताल में हेल्थ एटीएम का शुभारंभ, 65 तरह के होंगे टेस्ट
विज्ञापन
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल परिसर में अत्याधुनिक
रेवाड़ी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने नागरिक अस्पताल परिसर में सीएसआर स्कीम के तहत स्थापित की गई अत्याधुनिक हेल्थ चेकअप मशीन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी के अस्पताल में चार हेल्थ एटीएम मशीन लगाई जाएंगी। ये मशीनें घड़ी डिटरजेंट बनाने वाली कंपनी आरएसपीएल व गुहा टेक्नोलॉजी के सहयोग से स्थापित की गई हैं।
इस मशीन से एक आदमी या महिला के किडनी, शुगर, हार्ट, प्री-नेटिव, ओरल आदि 65 प्रकार के हेल्थ टेस्ट हो सकते हैं। कंपनी की ओर से किसी मरीज को चिकित्सा सेवा की आवश्यकता हुई तो उसका पूरा ब्योरा भी बताया जाएगा। रेवाड़ी के नागरिकों के लिए इस मशीन का लगाया जाना चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में बड़ा कदम है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के धारूहेड़ा में अस्पताल बनाए जाने के बारे में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह मांग विधानसभा सत्र में उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में फिलहाल पीएचसी है, उनका प्रयास रहेगा कि वहां कम से कम सौ बिस्तरों का अस्पताल अवश्य बनवाया जाए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने कहा है कि रेवाड़ी में एम्स को बनाने का सपना उनके पिता राव इंद्रजीत ने देखा था और अब उसको साकार किए जाने के दिन आने वाले हैं। जिले की इस महती परियोजना पर जोरों से काम चल रहा है।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से दक्षिण हरियाणा के क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। हेल्थ एटीएम मशीन के लगने से किसी नागरिक को अपने टेस्ट करवाने के लिए ईधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम में सीएसआर ट्रस्ट के एडिशनल सीईओ गौरव सिंह ने बताया कि कॉरपोरेट सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत गत वर्ष 750 करोड़ रुपये खर्च हुए, इनमें से 148 करोड़ रुपये केवल स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन
समारोह में कार्यवाहक उपायुक्त अनुपमा अंजलि, एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डाॅ. नरेंद्र दहिया, पीएमओ सुरेंद्र यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, अनुज सहित अनेक चिकित्सा अधिकारी, अस्पताल स्टाफ व मौजिज नागरिक उपस्थित रहे।