{"_id":"675f1cb4ffa2841199055a34","slug":"havan-took-place-in-the-premises-of-parshuram-education-committee-rewari-news-c-198-1-rew1001-212823-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: परशुराम शिक्षा समिति के परिसर में हुआ हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: परशुराम शिक्षा समिति के परिसर में हुआ हवन
Sun, 15 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर बूढ़पुर में पूर्णिमा के दिन हवन का आयोजन प्रधान सत्यप्रकाश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। हवन पं. विशाल शास्त्री ने कराया। यजमान संस्था के आजीवन सदस्य पुनीत वशिष्ठ रहे।
हवन के बाद हुई बैठक में कोषाध्यक्ष जगदीश राय वशिष्ठ ने प्रतिमाह होने वाले खर्चों को कार्यकारिणी से पास कराया। महासचिव अजय शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रधान के नेतृत्व में टीम गठित कर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा व रामकुमार गौतम से मुलाकात कर सीएम द्वारा आधारशिला के लिए समाज के देवेंद्र शर्मा, डॉक्टर लक्ष्मी नारायण कौशिक का भी सहयोग लिया। संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गौतम ने कहा कि समाज के प्रभावशाली राजनीतिक लोगों एवं उद्योगपतियों और आम जनमानस से आर्थिक सहयोग लेने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था की बाउंड्री के साथ सुंदर फूलदार 500 पौधे लगाए जा रहे हैं, जिनकी देखरेख के लिए माली की व्यवस्था भी कर दी गई है। बाउंड्री के साथ ट्रैक पर टाइल रोड बनाने की तैयारी की जा रही है। इस मौके पर निर्माण समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा, पूर्व कोषाध्यक्ष शिवकुमार हरित, आजीवन सदस्य नौबाहर गौतम, सेवा भारती रेवाड़ी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा, राम अर्पित, धर्मवीर शर्मा, त्रिलोक शर्मा, अनूप सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।