Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
Havan done to wake up the administration which did not pay attention to the plight of the park
{"_id":"614776f58ebc3e976a2b36b7","slug":"havan-done-to-wake-up-the-administration-which-did-not-pay-attention-to-the-plight-of-the-park-rewari-news-rtk6245148118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क की बदहाली पर ध्यान नहीं देने वाले प्रशासन को जगाने के लिए किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क की बदहाली पर ध्यान नहीं देने वाले प्रशासन को जगाने के लिए किया हवन
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
नेहरू पार्क में हवन करते सेक्टरवासी। संवाद
- फोटो : Rewari
Link Copied
पार्कों की दुर्दशा को लेकर पिछले 12 दिन से चल रहे आंदोलन पर नगर परिषद द्वारा पार्क की सुध नहीं ली गई है। अदालत जाने का मन बना चुके शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने रविवार को नेहरू पार्क में हवन करके नगर परिषद और जिला प्रशासन को जगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
यज्ञ कार्यक्रम से पूर्व नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव के पति बलजीत यादव पूर्व पार्षद पार्क में ठेकेदार को लेकर पहुंचे और पार्क में सफाई व पेड़ों की कटाई का कार्य आरंभ करवा दिया। जिसके कारण आंदोलन कर रहे लोगों ने अदालत जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे महेंद्र छाबड़ा और केके भगत ने पार्क में सैर करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 12 दिनों से चल रहे आंदोलन में शहर के वकील, प्रतिष्ठित व्यापारियों व आम आदमी ने भाग लेकर नगर परिषद को टेंडर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का दायित्व बनता है कि शहर के सभी पार्कों की दुर्दशा पर ध्यान दिया जाए ताकि आम आदमी जो प्रात:काल सैर करने आते हैं, अच्छे वातावरण में सैर कर सकें। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि जिस तरह से रेवाड़ी के नेहरू पार्क में सैर करने वाले लोगों ने हल्ला बोल कर नगर परिषद को टेंडर करने के लिए मजबूर कर दिया, उसी तर्ज पर शहर में आम आदमी को सामने आना होगा तभी पार्कों की दुर्दशा पर नगर परिषद ध्यान देगी। इस अवसर पर कटला बाजार के प्रधान रामचंद्र, दिनेश राव एडवोकेट, ब्रिज भूषण एडवोकेट, एडवोकेट सुनील भार्गव, प्रवीण अग्रवाल, दिनेश बत्रा, तुलसीराम, शंकर सैनी, यशपाल गुप्ता, सत्य प्रकाश सोनी सहित दर्जनो प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।