फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana will move towards better farming on the strength of research: Kanwarpal

अनुसंधान के बल पर उत्तम खेती की ओर बढ़ेगा हरियाणा : कंवरपाल

Fri, 02 Aug 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Aug 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana will move towards better farming on the strength of research: Kanwarpal
फोटो : 07रेवाड़ी। कृषि महाविद्यालय बावल में छात्रावास, पुस्तकालय व परीक्षा भवन का उद्घाटन क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा सरकार निरंतर नवाचार और नई-नई पहल के माध्यम से किसानों की प्रगति सुनिश्चित कर रही है। अनुसंधान के बल पर हरियाणा फिर उत्तम खेती की ओर बढ़ेगा। ये बातें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल गुर्जर वीरवार को चौधरी चरण सिंह कृषि अनुसंधान केंद्र बावल में स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर के अलकनंदा कन्या छात्रावास, पुस्तकालय व परीक्षा भवन का उद्घाटन करने के बाद कहीं।

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को चाहिए कि वे कृषि में नवाचार व नए प्रयोग करें। देश के प्रधानमंत्री ने मोटे अनाज को दुनियाभर में प्रसिद्धि दिलाई है। उन्होंने किसानों से मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के तहत जल संरक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान कड़ी मेहनत करके अपनी फसल उगाता है लेकिन जब फसल पक कर मंडी में जाने का समय आता है तो बरसात के सीजन में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को समझते हुए सरकार ने खेत खलिहान सड़क योजना शुरू की है। इसके तहत प्रदेश के किसी भी खेत में अब कच्ची सड़क नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के लिए किसान हित सर्वोपरि है।
विज्ञापन



किसानों को किया जाता है गुमराह : कंवरपाल


इस दौरान कृषि मंत्री कंवरपाल ने कहा कि कई बार किसानों को गुमराह कर दिया जाता है। आंदोलन करने वाले किसान पंजाब के हैं। इसमें कुछ हमारे भी साथ लग गए हैं, लेकिन हकीकत ये है कि पंजाब में सिर्फ दो फसलें गेहूं और धान की खरीद की जाती है। हमारे यहां 14 फसलें सरकार खरीद रही है। किसान के मामले में जितना काम हमारी सरकार ने किया, उतना किसी भी राज्य ने नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा आज 24 घंटे बिजली देने की बात कर रहे हैं, लेकिन जब उन्होंने 10 साल राज चलाया तो किसान सिर्फ 4 घंटे बिजली देने की मांग करते थे, लेकिन हुड्डा की सरकार ने वह भी नहीं दी। हमारी सरकार आने के बाद किसानों को 24 घंटे बिजली दी है। किसानों के हजारों करोड़ रुपये के ब्याज माफ किए हैं। समारोह में हरियाणा सरकार में लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed