फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Weather: Heavy storm and rain along with hailstorm in Rewari

Haryana Weather: रेवाड़ी में तेज आंधी व बारिश के साथ गिरे ओले, फसलों को नुकसान की आशंका

Fri, 29 Mar 2024 05:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 29 Mar 2024 05:27 PM IST
सार

मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 31 मार्च तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Haryana Weather: Heavy storm and rain along with hailstorm in Rewari
रेवाड़ी में बारिश के साथ ओलावृष्टि। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार शाम को तेज आंधी व बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। रेवाड़ी के गांव गंगायचा जाट, बीकानेर व लिसाना में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से हरियाणा में मौसम बदलने को लेकर चेतावनी जारी की गई थी। 28 मार्च से 31 मार्च तक बारिश की संभावना रहेगी। रेवाड़ी के अलावा झज्जर में भी बारिश दर्ज की गई है। जल्द ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश की संभावना है। इसके बाद बादल दिल्ली, नोएडा की ओर चले जाऐंगे। ओलावृष्टि व बारिश से पकी फसलों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 29 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पंजाब के मध्य में एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे पूरे प्रदेश में बिखराव वाली बारिश होगी। हालांकि पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल आदि में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस विक्षोभ का असर 31 मार्च तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मगर यह पहले के मुकाबले कमजोर रहेगा। विक्षोभ के आने पर दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी और गुजरने के बाद तापमान में कुछ गिरावट आएगी। 

इस माह में जिले में हुई सामान्य से 70 प्रतिशत ज्यादा बारिश
जिले में इस माह में सामान्य से 70 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है। आईएमडी के मुताबिक इस माह के 28 दिनों में 10.4 एमएम सामान्य बारिश होती है, जबकि इस बार इस अवधि में 17.6 एमएम पानी बरसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed