फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana Roadway start after 53 days

53 दिन बाद आज पहली बस नारनौल के लिए सुबह 8 पर व पंचकूला 9:30 बजे होगी रवाना

Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Haryana Roadway start after 53 days
कैप्शन संख्या-09 रेवाड़ी। रोडवेज बस की सीटों पर क्रॉस बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था करती टीम - फोटो : Rewari
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी में 24 मार्च से ही लॉकडाउन शुरू हो गया था, ऐसे में 53 दिन बाद शुक्रवार को एक बार फिर से रोडवेज का संचालन आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा। पहले दिन सुबह आठ बजे पहली बस नारनौल के लिए रवाना होगी, वहीं साढ़े 9 बजे बस रोहतक होती हुई पंचकूला जाएगी। दिन में दो बस नारनौल व एक बस पंचकूला चलेगी। टिकिट बुकिंग भी ऑनलाइन होगी, शुक्रवार को भी टिकिट की बुकिंग हुई। संचालन से पहले वीरवार को रोडवेज कर्मियों ने बसों के बीच वाल सीट पर क्रॉस का निशान लगाया, वहीं बस स्टैंड पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए।
राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो द्वारा निर्धारित रूटों पर शुक्रवार से तीन बस सेवाएं शुरू की जा रही हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंशिंग की पालना के लिए सभी प्रबंध भी राज्य परिवहन द्वारा किए जा चुके हैं। रेवाड़ी बस स्टैंड पर मार्किंग सहित सोशल डिस्टेंसिंग की पालना को लेकर बसों की सीटों तक मार्किंग करवाई गई है। इन बसों में केवल पोर्टल पर बुकिंग के बाद केवल कंफर्म बुकिंग वाले लोग ही यात्रा कर सकेंगे। बसों में 30 यात्रियों से अधिक नहीं बैठाए जाएंगे। बसों को सैनिटाइज कराने के साथ सफर करने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रिनिंग के बाद ही बसों में प्रवेश करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- रेवाड़ी वाया रोहतक से पंचकुला एक व नारनौल जाएंगी दो बसें:
रेवाड़ी डिपो से तीन बसों का संचालन किया जाएगा। रेवाड़ी-रोहतक पंचकूला के लिए 9.30 बजे बस रवाना होगी। इसके लिए 330 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। दूसरे दिन 9.30 बजे पंचकूला से रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। वहीं रेवाड़ी से नारनौल के लिए सुबह आठ बजे रेवाड़ी डिपो से बस रवाना होगी जो दोपहर 12 बजे नारनौल से रेवाड़ी के लिए चलेगी। इसके अलावा नारनौल के लिए ही दूसरी बस 11 बजे रवाना होगी जो शाम को तीन बजे नारनौल से रेवाड़ी के लिए रवाना होगी। इस रूट पर राज्य परिवहन द्वारा 50 रुपये सेवा शुल्क तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

212 चालक व परिचालक हैं होम क्वारेंटाइन पर:
रेवाड़ी राज्य परिवहन डिपो में 630 का स्टाफ है। इस स्टाफ में अधिकारी, कर्मचारी व चालक परिचालक शामिल हैं। अन्य राज्यों तक प्रवासी मजदूरों व एक-दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को यूपी, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि स्थानों पर पहुंचाने वाले डिपो के 212 चालक व परिचालकों को होम क्वारेंटाइन किया गया है। ऐसे में उन चालक व परिचालकों का सहारा लिया जाएगा जो इस दौरान कहीं बाहर बसों में नहीं गए हैं।
10 वर्ष से कम व 65 से अधिक नहीं कर पाएंगे यात्रा
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों एवं 65 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को इन बसों में सफर की अनुमति नहीं दी जाएगी। बुजुर्गों व बच्चों में संक्रमण का अधिक खतरा रहता है इसी को ध्यान में रखते हुए इन दोनों श्रेणियों को बसों में सफर की अनुमति नहीं मिलेगी।
50 दिनों में हो चुका है करीब 5 करोड़ रुपये का घाटा
लॉक डाउन के चलते राज्य परिवहन रेवाड़ी डिपो को 50 दिनों में 5 करोड़ रुपये का घाटा हो चुका है। डिपो की प्रतिदिन 10 लाख रुपये औसतन आय थी। लेकिन पिछले 50 दिनों से बसों का संचालन पूर्णरूप से बंद रहा है।

मास्क बिना नहीं कर पाएंगे सफर
इन बसों में पहले तो कंफर्म बुकिंग वाले यात्री के अलावा अन्य किसी को नहीं बैठाया जाएगा। इसके अलावा यात्रियों को बिना मास्क बसों में नहीं बैठाया जाएगा। बसों को सफर पर जाने से पूर्व व आने के बाद सैनिटाइज करवाया जाएगा। बीच में आने वाले शहरों में बाइपास व फ्लाईओवर द्वारा शहरों के बाहर से निकालने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा इन बसों को निर्धारित स्थानों से पूर्व कहीं भी रोकने की अनुमति भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed