{"_id":"601292cb5572f0248f4322f3","slug":"haryana-maharashtra-s-tribal-woman-farmer-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : खेड़ा बॉर्डर पर धरना देने वाली महाराष्ट्र की आदिवासी महिला किसान की मौत, ठंड से गई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : खेड़ा बॉर्डर पर धरना देने वाली महाराष्ट्र की आदिवासी महिला किसान की मौत, ठंड से गई जान
Thu, 28 Jan 2021 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की सीताबाई।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 स्थित खेड़ा बॉर्डर पर 16 जनवरी से कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के गांव आंबाबारी की महिला किसान की मौत हो गई। आदिवासी महिला किसान नेता सीताबाई रामदास तड़वी 56 साल की थीं।
विज्ञापन
उनकी मौत के बाद बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त मोर्चा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीताबाई महाराष्ट्र की लोक संघर्ष मोर्चा के साथ पिछले 25 साल से किसानों के लिए लड़ाई लड़ रहीं थीं।
विज्ञापन
सीताबाई एक महीना आठ दिन सत्याग्रह करके जेल भी जा चुकी हैं। सीताबाई का पूरा परिवार आंदोलन का मजबूत हिस्सा रहा है। सीताबाई 16 से 27 जनवरी तक खेड़ा बॉर्डर पर मोर्चा संभाल रहीं थीं। बहुत ठंड के कारण जयपुर में उनकी मौत हो गई। सीताबाई तड़वी आदिवासी समाज से आती थीं।
विज्ञापन