फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Haryana: Former minister Ajay Singh Yadav resigned from Congress

Haryana: पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, AICC OBC मोर्चा के थे विभाग

Thu, 17 Oct 2024 09:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 09:25 PM IST
सार

पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव ने एक्स पर जानकारी साझा की है। एआईसीसी ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद से भी उन्होंने इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन
Haryana: Former minister Ajay Singh Yadav resigned from Congress
कैप्टन अजय सिंह यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मंत्री अजय सिंह यादव ने वीरवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ये जानकारी एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेजा है। उन्होंने एआईसीसी के ओबीसी विभाग के अध्यक्ष पद और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने का फैसला बहुत कठिन था क्योंकि उनके परिवार का 70 वर्ष से पार्टी से जुड़ाव था। उनके पिता राव अभय सिंह 1952 में विधायक बने थे और उसके बाद उन्होंने पारिवारिक परंपरा को जारी रखा। अहीरवाल में राव इंद्रजीत सिंह के बाद सबसे कद्दावर नेता रह चुके कैप्टन अजय सिंह यादव की भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पटरी नहीं बैठ पा रही थी।
विज्ञापन


उनके हुड्डा के साथ मतभेद 2011 में उस समय शुरू हो गए थे, जब सीएम पद पर रहते हुए हुड्डा ने उनसे वित्त विभाग वापस ले लिया था। कैप्टन कई बार भूपेंद्र हुड्डा की आलोचना करते नजर आए, तो कई बार सराहना करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से लगातार 6 बार विधायक चुने गए थे। लोकसभा चुनाव से पहले उनकी हुड्डा से तल्खियां बढ़ गई थीं। ओबीसी सेल का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद भी कांग्रेस में उन्हें सम्मान नहीं दिया जा रहा था। कैप्टन के बेटे चिरंजीव राव के चुनाव प्रचार में कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों को रेवाड़ी नहीं भेजा।

जातिगत समीकरण साधने के लिए कैप्टन ने खुद कुछ प्रभावशाली नेताओं को अपने स्तर पर प्रचार के लिए बुलाया था। बेटे चिरंजीव राव की हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के रुख को लेकर कैप्टन नाराज नजर आ रहे थे। उन्होंने वीरवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व ओबीसी सेल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।


2019 के चुनाव में चिरंजीव ने भाजपा के सुनील को हराया था
2019 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन अज सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव रेवाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने भाजपा के सुनील कुमार को 1,317 मतों से हराकर जीत दर्ज कराई थी। विधानसभा चुनाव 2024 में चिरंजीव को भाजपा के लक्ष्मण सिंह यादव ने 28,769 मतों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed