{"_id":"67124c4d30a888c71709ad32","slug":"haryana-captain-ajay-singh-yadav-said-waiting-for-resignation-to-be-accepted-then-will-present-his-side-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैप्टन अजय सिंह यादव बोले- इस्तीफा स्वीकार होने का इंतजार, फिर रखेंगे अपना पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैप्टन अजय सिंह यादव बोले- इस्तीफा स्वीकार होने का इंतजार, फिर रखेंगे अपना पक्ष
Fri, 18 Oct 2024 05:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Oct 2024 05:23 PM IST
सार
कैप्टन अजय यादव का अभी इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है। चिरंजीव राव का पिता के इस्तीफे पर कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से निर्णय लिया है।
विज्ञापन
कैप्टन अजय सिंह यादव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इस्तीफा भेजने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कप्तान अजय सिंह यादव ने शुक्रवार को एक्स पर दो पोस्ट की हैं। पहले पोस्ट में उन्होंने कहा है कि मल्लिकार्जुन की तरफ से इस्तीफा स्वीकार होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
कहा कि कुछ नेता उन्हें पिछले दो साल से परेशान कर रहे हैं। दूसरी पोस्ट में लिखा कि वह कोई संत नहीं हैं। फुल टाइम पॉलिटिशियन हैं। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद भविष्य की रणनीति तय करेंगे। इस पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि कुछ नेताओं ने कैसे राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए बाधाएं डाली हैं, उनके बारे में बाद में भी बताएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि रेवाड़ी विधानसभा से 6 बार के विधायक रहे कैप्टन अजय सिंह यादव ने गुरुवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद से अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अजय यादव किसी अन्य पार्टी में शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस पर उन्होंने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।
विज्ञापन
2024 में लोकसभा की नहीं मिला था टिकट
2019 लोकसभा का चुनाव कप्तान अजय सिंह यादव ने लड़ा था। मगर वह हार गए थे। 2024 में भी वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे भी वह काफी परेशान थे। 2024 के विधानसभा चुनाव में बेटे चिरंजीव राव के पक्ष में कोई भी कांग्रेस का बड़ा नेता प्रचार करने के लिए नहीं गया, इस बात से भी काफी दुखी थे।