{"_id":"66ad1c8d07ffc161e0032e3e","slug":"haryana-a-stone-wrapped-in-fire-fell-from-the-sky-in-rewari-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रेवाड़ी में आसमान से गिरा आग से लिपटा पत्थर, तरह-तरह की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रेवाड़ी में आसमान से गिरा आग से लिपटा पत्थर, तरह-तरह की चर्चाएं
Fri, 02 Aug 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 11:21 PM IST
सार
बताया जा रहा है पत्थर पर जलने के निशान हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
गांव घासेड़ा में आसमान से गिरे पत्थर को दिखाते निर्मला देवी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी के गांव घासेड़ा की एक महिला ने आसमान से आग से लिपटा पत्थर गिरने का दावा किया है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। महिला का दावा है कि पत्थर नीचे गिरते वक्त तेज आवाज हुई। लोग इसे उल्का पिंड मानकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
घासेड़ा गांव की निर्मला देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह खेत की ओर जा रही थी। इस बीच उसे आसमान से कोई चीज गिरती दिखाई दी। तेज आवाज के साथ यह चीज जमीन पर गिरी।
विज्ञापन
पास जाकर उसने देखा तो वहां एक पत्थर का टुकड़ा था। इसमें से आग की लपटें निकल रहीं थीं। इस दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पत्थर में से निकल रही आग की लपटों को बुझाया। इसके बाद निर्मला देवी पत्थर को अपने घर उठा लाई।
विज्ञापन