फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Hans Nagar Blast: BJP District President demands impartial probe and compensation.

हंस नगर धमाका : भाजपा जिलाध्यक्ष ने की निष्पक्ष जांच व मुआवजे की मांग

Wed, 15 Jul 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hans Nagar Blast: BJP District President demands impartial probe and compensation.
उपायुक्त से मुलाकात करती ​भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, वार्ड पार्षद देवेंद्र व पीड़ित पर
रेवाड़ी। शहर के हंस नगर में हुए धमाके में पिता-पुत्री की मौत के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने पार्षद और पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच करने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में किसी विभाग, अधिकारी या अन्य संबंधित व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के साथ अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन और सरकार को पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। इसके अलावा हंस नगर कॉलोनी में सुरक्षा मानकों की जांच, संभावित जोखिमों का आकलन और भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह भी आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से सभी संभव सहायता की जाएगी। आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित कराए जाएंगे। इस अवसर पर वार्ड नंबर 22 के पार्षद देवेंद्र शर्मा और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed