{"_id":"694d79815b3f1f3dec0b2398","slug":"handmade-gifts-and-greeting-cards-are-the-first-choice-of-youth-rewari-news-c-198-1-fth1001-230982-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हस्तनिर्मित उपहार और ग्रीटिंग कार्ड युवाओं की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हस्तनिर्मित उपहार और ग्रीटिंग कार्ड युवाओं की पहली पसंद
Thu, 25 Dec 2025 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो 5 : नए साल से पहले गुज्जर चौक स्थित गिफ्ट शॉप्स में ग्रीटिंग कार्ड और हैंडमेड गिफ्ट सजाते
रेवाड़ी। नए वर्ष को लेकर उपहारों की दुकानें सज गईं हैं। शहर के गुज्जर चौक, मॉडल टाउन, रेलवे रोड पर स्थित उपहार की दुकानों पर ग्रीटिंग कार्ड, सजावटी सामान और हस्तनिर्मित उपहारों की मांग बढ़ी है।
इस बार नए साल पर रेडीमेड गिफ्ट के साथ-साथ हस्तनिर्मित उपहारों का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। दुकानदारों के अनुसार युवा वर्ग और बच्चे हाथों से बनाए गए गिफ्ट को अधिक पसंद कर रहे हैं। इनमें फोटो फ्रेम, स्क्रैपबुक, कस्टमाइज्ड कार्ड, डेकोरेटिव लैंप, पेंटिंग, मैसेज बोतल और क्राफ्ट आइटम शामिल हैं।
खास बात यह है कि कई लोग पहले से ही इन गिफ्ट्स की बुकिंग करा रहे हैं ताकि उन्हें मनचाहे डिजाइन और मैसेज के साथ गिफ्ट मिल सकें। लोग अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के लिए खास मैसेज लिखवाकर गिफ्ट बनवा रहे हैं। इसके लिए दुकानदारों ने स्थानीय कलाकारों और क्राफ्ट वर्कर्स की मदद ली है। इससे स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन
उपहार की दुकानों पर बढ़ी रौनक
गुज्जर चौक स्थित गिफ्ट शॉप संचालक लाला भाई ने बताया कि इस बार ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद है। भले ही डिजिटल दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं देने का चलन बढ़ गया हो लेकिन आज भी कई लोग नए साल की शुभकामनाएं पारंपरिक ग्रीटिंग कार्ड के माध्यम से देना पसंद कर रहे हैं। दुकान पर बच्चों के लिए आकर्षक कार्टून थीम वाले कार्ड उपलब्ध हैं, जबकि युवाओं के लिए यूनिक और डिजाइनर ग्रीटिंग कार्ड रखे गए हैं। कार्ड की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक है ताकि हर वर्ग के लोग अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर सकें। वहीं दुकानदार रोहन गुप्ता का कहना है कि 30 और 31 दिसंबर को बिक्री अपने चरम पर होगी। इन दो दिनों में खासतौर पर युवाओं और कॉलेज स्टूडेंट्स की भीड़ अधिक देखने को मिलती है। नए साल की पार्टी, दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन और परिवार के लिए गिफ्ट खरीदने को लेकर लोग आखिरी समय में बाजार पहुंचते हैं।
गिफ्ट के प्रकार-- रेट
डिजाइनर कार्ड : 60 से 150 रुपये
हस्तनिर्मित कार्ड : 150 से 300 रुपये
कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम : 250 से 700 रुपये
मैसेज बोतल : 150 से 400 रुपये
हैंडमेड पेंटिंग: 500 से 2000 रुपये
डेकोरेटिव लैंप व लाइट: 300 से 1000 रुपये
छोटे सॉफ्ट टॉय: 200 से 500 रुपये
बड़े सॉफ्ट टॉय: 600 से 1500 रुपये
फेयरी लाइट: 200 से 800 रुपये

गिफ्ट के प्रकार